यूक्रेन की रोबोट सेना: अब 15,000 रोबोट युद्ध के मैदान में!

जब हम सब यहाँ इस बात पर माथापच्ची कर रहे थे कि कहीं AI हमारी डेस्क वाली नौकरियां न डकार जाए, उधर यूक्रेन ने तो चुपचाप रणभूमि का ही कायाकल्प कर दिया है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल फ्रंटलाइन पर 15,000 ‘ग्राउंड-बेस्ड कॉम्बैट रोबॉट्स’ की खेप उतारी गई है। फौज में जवानों की किल्लत को दूर करने का इससे ज़्यादा हाई-टेक तरीका शायद ही कोई और हो।