एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाते हुए यह ऐलान कर दिया है कि Tesla Cybercab का प्रोडक्शन आधिकारिक तौर पर Giga Texas में शुरू हो चुका है। यह गाड़ी टेस्ला के उस बहुप्रतीक्षित ‘robotaxi’ सपने का हकीकत में बदलना है, जिसका इंतज़ार टेक जगत बरसों से कर रहा था। इस गाड़ी की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी खासियत यह है कि इसमें न तो कोई स्टीयरिंग व्हील है और न ही पेडल—यह पूरी तरह से टेस्ला के ऑटोनॉमस राइड-हेलिंग नेटवर्क के लिए तैयार की गई एक ‘फ्यूचरिस्टिक मशीन’ है।
हालांकि, मस्क ने हमेशा की तरह उम्मीदों के साथ थोड़ी सावधानी भी बरती है। उन्होंने साफ किया है कि शुरुआत में प्रोडक्शन की रफ्तार “बेहद धीमी” (very slow) रहेगी। इसके बावजूद, यह कदम उस भविष्य की ओर एक बड़ी छलांग है, जहां आप अपनी उंगलियों के एक टैप से ऐसी कार बुला सकेंगे जिसकी ड्राइवर सीट पर कोई इंसान नहीं, बल्कि सिर्फ एआई (AI) का दिमाग होगा।