Skild का AI दिमाग: अब एक ही ब्रेन से चलेंगे सभी रोबोट

Skild एक ऐसा ‘Universal Brain’ तैयार कर रहा है जो रोबोटिक्स की पूरी बिसात ही पलट सकता है। कंपनी का दावा है कि उनका ‘omni-bodied’ प्लेटफॉर्म किसी भी मशीन को, चाहे उसका रूप कैसा भी हो, उसे चलाने और समझने की काबिलियत देगा। इसका सीधा मतलब ये है कि आने वाले समय में आपके घर का मामूली सा वैक्यूम क्लीनर और एक बेहद एडवांस Humanoid, दोनों एक ही ‘जनरल पर्पस इंटेलिजेंस’ से लैस होंगे। अब इसे तकनीक का बेजोड़ करिश्मा कहें या फिर किसी ऐसी घिसी-पिटी साइंस-फिक्शन फिल्म की शुरुआत जिसका अंजाम हम सबको पहले से पता है—फैसला आप पर है।