Shenzhen में EngineAI का नया “Silicon Life Space Station” कुछ ऐसा है, जैसे किसी हाई-बजट साइंस फिक्शन फिल्म और एक आलीशान शॉपिंग मॉल का ‘कॉकटेल’ तैयार किया गया हो। यहाँ तैनात ह्यूमनॉइड रोबोट्स न सिर्फ आपका स्वागत करेंगे, बल्कि कुंग फू के दांव-पेंच भी दिखाएंगे—दुकानचोरों और उचक्कों की शामत लाने का इससे अनोखा तरीका भला और क्या ही हो सकता है?