सुई चुभने का वह पुराना डर अब शायद इतिहास बनने वाला है। चीन के Zhongshan Hospital Fudan University ने एक ऐसी ‘रोबोटिक नर्स’ को काम पर लगाया है जिसकी निगाहें आपकी नसों को ढूंढने में कभी नहीं चूकतीं। इस MagicNurse Intelligent Venipuncture & Blood Collection Robot ने मेडिकल जगत में हलचल मचा दी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऑटोमेटेड फ्लेबोटोमिस्ट का ‘फर्स्ट-शॉट’ सक्सेस रेट 94.3% है। यानी हर 20 में से 19 मरीजों के लिए खून देना अब बिना किसी झंझट और ‘दोबारा कोशिश’ वाले दर्द का अनुभव होगा। रही बात उस बाकी बचे 5.7% की, तो उनके लिए तसल्ली की बात बस इतनी है कि मशीन के हाथ खड़े होते ही वहां आज भी अनुभवी इंसानी हाथ कमान संभालने के लिए मौजूद रहेंगे।