पेश है Lynx M20, DEEP Robotics का वो ताजा करिश्मा जिसने रोबोटिक्स की दुनिया में तहलका मचा रखा है! यह इंडस्ट्रियल-ग्रेड ‘रोबोटिक डॉग’ अपने अनोखे ‘फ्रंट-एल्बो, बैक-नी’ डिजाइन के साथ आता है, जिसे देखकर असली शिकारी कुत्ते भी रश्क करने लगें।
सामने आए वीडियो में, Lynx M20 को बड़ी ही फुर्ती और सलीके से सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है, जो इसकी जबरदस्त अडैप्टेबिलिटी का जीता-जागता सबूत है। इसका क्लासी ब्लैक लुक और लचीले पैर इसे किसी भविष्य की मशीन जैसा अहसास कराते हैं, जो हर मुश्किल चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। खतरनाक इलाकों की जांच-पड़ताल से लेकर ‘सर्च एंड रेस्क्यू’ मिशन तक, एम्बॉडीड एआई (Embodied AI) का यह अजूबा साफ कर देता है कि रोबोटिक्स की रेस में चार पैर, दो पैरों पर भारी पड़ते हैं!