भारतीय सेना के बेड़े में अब सिर्फ जांबाज जवान ही नहीं, बल्कि लोहे के ‘शिकारी’ भी कदमताल करते नजर आएंगे। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल के दौरान सबकी निगाहें एक खास दस्ते पर टिक गईं। ये थे MULEs (Multi-Utility Legged Equipment) — भारतीय सेना के नए राइफल-धारी रोबोटिक सिपाही। इन अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल्स (UGVs) ने अपनी सधी हुई फॉर्मेशन से यह साफ कर दिया कि चाहे मशीन कितनी भी हाई-टेक क्यों न हो, भारतीय सेना के अनुशासन और परेड ड्यूटी से किसी को भी छूट नहीं मिलने वाली।