HONOR रोबोट ने इंसानी हाफ मैराथन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

इतिहास के पन्नों से इंसानी रफ़्तार का गुरूर अब मिट्टी में मिल चुका है। HONOR के ऑटोनॉमस रोबोट “Lightning” ने 2026 Humanoid Robot Half Marathon में वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना भी शायद ही किसी ने की होगी। 50:26 के रिकॉर्ड समय के साथ, इस मशीन ने इंसानों के 57:20 वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड को न सिर्फ तोड़ा, बल्कि उसे बुरी तरह धूल चटा दी। ऐसा लगता है कि अब प्रोफेशनल एथलीट्स की बेरोज़गारी वाली कतार में पहला ‘दो पैरों वाला’ (bipedal) रोबोटिक उम्मीदवार भी अपनी जगह पक्की करने आ गया है।