2040 तक ह्यूमनॉइड्स छीन लेंगे ज़्यादातर नौकरियां: Figure CEO

Figure के CEO Brett Adcock ने पूरे एक घंटे तक इस बात का कच्चा-चिट्ठा खोला कि कैसे 2040 तक ह्यूमनायड रोबोट्स अधिकांश इंसानी श्रम को इतिहास का हिस्सा बना देंगे। राहत की खबर बस इतनी है कि उन्होंने इस ‘मशीनी सुनामी’ से बचने और खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के गुर भी साझा किए हैं—और यकीन मानिए, इस रेस में आगे रहने के लिए सिर्फ अपना LinkedIn प्रोफाइल अपडेट करना काफी नहीं होगा।