हांग्जो (Hangzhou) स्थित Ant Group के मुख्यालय से एक ऐसी खबर आ रही है जो शेफ की टोपी पहनने वालों की नींद उड़ा सकती है। यहाँ की रसोई से इंसानी स्टाफ की छुट्टी हो चुकी है और कमान संभाल ली है ‘Robbyant’ नाम के एम्बॉडी एआई (embodied AI) रोबोट्स ने।
ये ‘फुल-टाइम शेफ’ न तो चाय का ब्रेक माँगते हैं और न ही थकान का बहाना बनाते हैं। मिलीसेकंड की रफ्तार वाले सेंसर फ्यूजन और रीयल-टाइम डिसीजन मेकिंग के दम पर ये रोबोट 20 से ज्यादा स्टेप्स वाली पेचीदा रेसिपीज़ को भी किसी उस्ताद की तरह पूरी सटीकता से तैयार कर देते हैं। कड़वा सच तो यह है कि कुकिंग स्कूल से डिग्री लेकर निकलने वाले युवाओं के लिए अब बेरोजगारी की कतार थोड़ी और लंबी हो गई है।